Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

बंगाल में भारी बारिश की आशंका, गहराता निम्न दबाव बना चिंता का कारण

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना निम्नचाप अब गहरे निम्नचाप में बदल चुका है, साथ ही मानसूनी अक्षरेखा भी सक्रिय है जिससे पूरे राज्य में अगले कुछ दिनों तक तेज बारिश और आंधी-तूफान की संभावना जताई गई है ।

15 Jul 2025

बंगाल में भारी बारिश की आशंका, गहराता निम्न दबाव बना चिंता का कारण

कोलकाता। कोलकाता समेत बंगाल के कई जिलों में सोमवार को दिनभर बारिश हुई और मंगलवार सुबह से ही तेज बारिश की शुरुआत हुई है । मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना निम्नचाप अब गहरे निम्नचाप में बदल चुका है, साथ ही मानसूनी अक्षरेखा भी सक्रिय है जिससे पूरे राज्य में अगले कुछ दिनों तक तेज बारिश और आंधी-तूफान की संभावना जताई गई है ।

उत्तर बंगाल से लेकर दक्षिण बंगाल तक सभी जिलों में मंगलवार को गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है । वहीं पुरुलिया बांकुड़ा ,बर्दवान, बीरभूम और मुर्शिदाबाद जैसे जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी आशंका है ।

उत्तर बंगाल के जिलों जैसे दार्जिलिंग कालिम्पोंग अलीपुरद्वार कूचबिहार और जलपाईगुड़ी में भी बारिश का असर दिखेगा । पूरे क्षेत्र में गरज चमक के साथ बारिश जारी रहने की संभावना है । मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि सप्ताह के अंत तक यानि 19 और 20 जुलाई को इन जिलों में बारिश की तीव्रता और बढ़ेगी ।

कोलकाता में मंगलवार को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है गहरा निम्नचाप शहर से मात्र 90 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है जिससे मौसम में भारी बदलाव देखा जा रहा है । तापमान लगभग 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है ।

मौसम विभाग ने मछुआरों को समुद्र में न जाने की सख्त चेतावनी दी है।

स्थिति को देखते हुए लोगों से अपील की गई है कि वे सतर्क रहें और मौसम विभाग द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें क्योंकि आने वाले दिनों में मौसम और भी अधिक खराब हो सकता है ।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बंगाल में भारी बारिश की आशंका, गहराता निम्न दबाव बना चिंता क
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना निम्नचाप अब गहरे निम्नचाप में बदल चुका है, साथ ही मानसूनी अक्षरेखा भी सक्रिय है जिससे पूरे राज्य में अग





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News